19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे-निजामुद्दीन सुपरफास्ट होलीडे स्पेशल आज से

विशेष किराए के साथ 15 नवम्बर तक चलेगी

2 min read
Google source verification
surat

पुणे-निजामुद्दीन सुपरफास्ट होलीडे स्पेशल आज से

सूरत.

पश्चिम रेलवे ने पुणे और हजरत निजामुद्दीन के बीच वाया वसई रोड सुपरफास्ट एसी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। यह ट्रेन विशेष किराए के साथ 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलाई जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक 04417 पुणे-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट पुणे से प्रत्येक गुरुवार सुबह 05.15 बजे रवाना होकर 09.00 बजे वसई रोड तथा अगली सुबह 05.45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 04418 हजरत निजामुद्दीन-पुणे सुपरफास्ट हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक मंगलवार रात ०९.35 बजे रवाना होकर अगली शाम ०४.25 बजे वसई रोड तथा रात ०९.25 बजे पुणे पहुंचेगी। इसमें प्रथम एसी, द्वितीय एसी, तृतीय एसी डिब्बे होंगे। यह लोणावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, एवं मथुरा स्टेशनों पर ठहरेगी।


हीरा कंपनी के खिलाफ दिया ज्ञापन
सूरत. वराछा की एक हीरा कंपनी से पिछले सप्ताह लगभग तीन सौ श्रमिकों को निकाले जाने को लेकर हीरा श्रमिकों ने सोमवार को कलक्टर और लेबर कमिश्नर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। हीरा उद्योग के सूत्रों के अनुसार इस सिलसिले में श्रमिकों ने सूरत डायमंड एसोसिएशन और रत्न कलाकार संगठन से शिकायत की थी। इसके बावजूद कोई परिणाम नहीं आने से नाराज हीरा श्रमिकों ने सोमवार को कलक्टर, लेबर कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया। रत्न कलाकार संगठन के प्रमुख जयसुख गजेरा ने बताया कि हीरा कंपनी की ओर से समझौते के लिए कोई पहल नहीं की गई है।

एम्ब्रॉयडरी कारखानों में भी 25 से वेकेशन के आसार, जॉब वर्क नहीं होने से हालत पतली
सूरत. कपड़ा उद्योग में कमजोर बिक्री के कारण इस साल लूम्स कारखानों में दिवाली वेकेशन लंबा रहेगा। एम्ब्रॉयडरी उद्यमी भी 25 अक्टूबर से दिवाली वेकेशन पर विचार कर रहे हैं। व्यापारियों की ओर से जॉब वर्क नहीं मिलने के कारण एम्ब्रॉयडरी उद्यमियों की हालत पतली है। कपड़ा उद्यमियों का कहना है कि दिवाली पर अच्छी खरीद की उम्मीद थी, लेकिन कम खरीद निकलने के कारण व्यापारियों के पास पहले से माल का स्टॉक पड़ा है।

अब वह ग्रे की ज्यादा खरीद नहीं कर रहे हैं और नए कपड़ों पर एम्ब्रॉयडरी जॉब वर्क भी नहीं करवा रहे हैं। एम्ब्रॉयडरी उद्यमियों के पास जॉब वर्क नहीं होने के कारण वह इस बार दिवाली वेकेशन जल्दी शुरू करेंगे। सामान्य तौर पर एम्ब्रॉयडरी कारखानों में दिवाली के एक सप्ताह पहले वेकेशन शुरू होता है, लेकिन इस साल व्यापार की हालत देखते हुए एम्ब्रॉयडरी कारखाना संचालक 25 अक्टूबर से वेकेशन का मन बना रहे हैं।

आंजणा क्षेत्र के एम्ब्रॉयडरी यूूनिट संचालक श्रवण जोशी का कहना है कि व्यापारियों की ओर से नए जॉब वर्क नहीं आ रहे हैं। वह पुराने जॉब वर्क को जल्दी पूरा कर लौटाने की बात कह रहे हैं। अब नया जॉब वर्क दिवाली वेकेशन के बाद ही मिलेगा। लूम्स कारखानोंं में 25 अक्टूबर से वेकेशन शुरू हो रहा है। कपड़ा व्यापारी इस साल दिवाली वेकेशन ज्यादा दिन तक रखेंगे। ऐसे में एम्ब्रॉयडरी उद्यमियों के पास दिवाली वेकेशन लम्बा रखने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। फोस्टा के प्रमुख मनोज अग्रवाल ने बताया कि एम्ब्रॉयडरी के आधे कारखाने पहले से बंद हैं। कुछ इस महीने के अंत में बंद हो जाएंगे। उद्यमियों को जॉब वर्क नहीं मिल रहा है। इस बार एम्ब्रॉयडरी उद्योग में वेकेशन ज्यादा दिन रहेगा।