14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म

चालीस वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sandip Kumar N Pateel

•

Updated: 7 Jul 2018, 10:20 PM IST

clip art

ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म

सूरत. पांडेसरा क्षेत्र में चालीस साल के युवक पर पड़ोस की ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।वह होटलों में रूम सर्विस का काम करता है और खुद के पन्द्रह साल की पुत्री है।

उप निरीक्षक एके देसाई ने बताया कि पांडेसरा आशापुरी निवासी फ्रांसीस नायडू ने गुरुवार को ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दोपहर करीब दो बजे बच्ची खेलते-खेलते उसके घर चली गई। उस दौरान उसके गुप्तांगों से छेड़छाड़ की। पीडि़ता के परिजनों को पता चलने पर उन्होंने शुक्रवार शाम पांडेसरा थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह होटलों में रूम सर्विस का काम करता है और खुद के पन्द्रह साल की पुत्री है।


उल्लेखनीय है कि पिछले एक-डेढ़ माह में महिधरपुरा, रांदेर व खटोदरा थानों में ४०-५० वर्ष के लोगों के नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म और यौनशोषण के मामले सामने आ चुके हैं।

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, दो गिरफ्तार


सूरत. वराछा पुलिस ने एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की है। पुलिस के मुताबिक वराछा घनश्यामनगर निवासी जीतेन्द्र जाटव और महेन्द्र जाटव ने एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडि़त किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर हैंडवर्क के लिए साडिय़ां लेने प्रतिदिन कारखाने जाती थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों उनके आने जाने के समय पर नजर रखते थे। शुक्रवार सुबह जीतेन्द्र कारखाने की सीढिय़ों में खड़ा हो गया और महेन्द्र नीचे नजर रख रहा था। पीडि़ता जैसे ही सीढिय़ों में गई जीतेन्द्र ने उसका मुंह दबा कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसकी बहन ने विरोध किया तो उसने थप्पड़ जड़ दिया। इस संबंध में पीडि़ता की बहन की शिकायत पर वराछा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।