25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Surat / गणपति महोत्सव व मोहर्रम पर शहर में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

गणपति महोत्सव व मोहर्रम पर शहर में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

पुलिस ने लगाई गश्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 19 Sep 2018, 9:13 PM IST

surat photo

गणपति महोत्सव व मोहर्रम पर शहर में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

भरुच.

शहर में गणपति महोत्सव व मोहर्रम पर्व के मौके पर पुलिस विभाग ने सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए है। गणपति विसर्जन शोभायात्रा व शुक्रवार को ताजियों का जुलुस निकाला जाएगा। पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रख भरुच शहर ए डिवीजन व बी डिवीजन पुलिस ने मार्ग पर बुधवार को फ्लैगमार्च किया है।

भरुच शहर व जिले में इन दिनों गणेश महोत्सव व मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। मोहर्रम पर ताजिया विर्सजन व गणपति विर्सजन की तैयारियों में लोग जुटे हैं। दोनो पर्व शांति व भाईचारे के माहौल में पूर्ण करने के लिए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय है। इस सिलसिले में भरुच शहर ए डिवीजन व बी डिवीजन के पीआई सहित पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने बादशाही मस्जिद के पास से मार्च शुरू किया और लाल बाजार, चकला, नवा डेरा, उंडाई में गश्त लगाई।

महोत्सव के सातवें दिन प्रतिमा विसर्जन
भरुच. दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान भरुच व नर्मदा जिले में बुधवार को सात दिन के लिए स्थापित गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ किया। भरुच व अंकलेश्वर में प्रतिमाओं का विसर्जन बाजे-गाजे के साथ नर्मदा नदी में किया। तहसील में प्रतिमाओं का विसर्जन तालाब व पोखर में भी किया गया।

भरुच व नर्मदा जिले में गणपति महोत्सव पूरे परवान पर है। देर रात तक प्रतिमाओ का दर्शन करने व सजावट देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। भरुच व अंकलेश्वर के साथ जिले के कई गांव-कस्बों में गणपति प्रतिमाओं को देखने के लिए लोगो में काफी उत्साह दिख रहा है। पंडालो की आकर्षक सजावट व सुंदर प्रतिमाएं लोगों का मन मोह रही है। वहीं, भरुच जिले के संवेदनशील आमोद कस्बे में बुधवार को सातवें दिन गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन कस्बे के तालाब में किया गया।

विसर्जन से पूर्व प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान कस्बे में सुरक्षा के कड़े प्रबंध पुलिस विभाग ने किए। देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्वक ढंग से जारी रहा।