19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपहरण कर जान से मारने की धमकी

शहर के बेकरी मालिक पर लगा आरोप

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Mar 04, 2018

patrika

वलसाड. शहर के एक बेकरी मालिक पर एक व्यक्ति को अपहृत कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने घटना के तीन दिन बाद शहर थाने में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार शहर के तिथल सेगरी निवासी जयेश दामोदर माखेचा नमकीन का धंधा करता है। आरोप है कि बीती 26 फरवरी को सेगवी के पास से शहर के तिथल रोड स्थित फ्रेश एंड फ्रेश बेकरी के मालिक चन्द्रकांत पटेल अपने तीन अन्य साथियों की मदद से उसे जबरन अपने साथ ले गया। काजण रणछोड स्थित वाडी में ले जाकर उन्होंने पहले उसे जमकर पीटा और फिर अपनी बकाया रकम की रिकवरी के लिए दबाव बनाते हुए परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी।

यहां से अरोपी उसे अपने फ्लैट पर ले गए और जयेश की पत्नी से चेकबुक मंगवा ली। यहां से जयेश को कोर्ट ले गए और नोटरी के समक्ष स्टांप पेपर पर साइन करा लिए। बाद में जयेश को तिथल के सेगवी के पास ले जा कर छोड दिया। जयेश ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद जयेश ने शहर थाने में चंद्रकांत और उसके तीनों साथियों के खिलाफ अपहरा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

मंदिर के विवाद में दंपती से मारपीट

नवसारी. ग्रामीण पुलिस में जिले के प्रतापपोर गांव के राधाकृष्ण मंदिर के विवाद को लेकर दस दिन पूर्व हुई दंपती से मारपीट की शिकायत दर्ज हुई है। बताया गया है कि मंदिर को लेकर गांव के ही दो गुटों में विवाद चल रहा है। नवंबर 2017 में भी इसके चलते गुटीय मारपीट हुई थी। इसी रंजिश के चलते 19 फरवरी को राजू सुखा पटेल निवासी पटेल फलिया प्रतापपोर, से पड़ोसी संजय पटेल ने झगड़ा किया और मामला बढऩे पर संजय ने राजू के पैर में डंडा मार दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई राजू की पत्नी को भी डंडा मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद पति पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले की शिकायत शनिवार को ग्रामीण पुलिस में की गई है। बताया गया है कि महिला के पैर में फ्रैक्चर आया है।