5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

वापी और नवसारी में सड़क पार करते समय हुए हादसे
2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Mar 03, 2018

patrika

वापी.नवसारी. नवसारी जिले में हाईवे पर हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वापी में हुई एक अन्य दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चिखली के थाला गांव के पास हरिओम ब्रिक्स में मजदूरी करने वाला रणछोड़ हलपति (48) शुक्रवार रात हाईवे क्रॉस कर रहा था। उस दौरान तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र सुरेश हलपति ने चिखली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
दूसरी दुर्घटना भी हाईवे पर स्थित थाला गांव के पास की है। आंतलिया गांव निवासी इंतजार अहमद को सड़क पार करते समय एक ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल इंतजार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भांजे कुतुबुद्दीन शेख की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

वापी के जीआईडीसी क्षेत्र के सेकन्ड फेज में शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि डुंगरा कॉलोनी निवासी विक्की सुबह में अपनी बाइक अपने फूफा को देने जीआईडीसी में जा रहा था। इस दौरान सेकन्ड फेज में तुलसी होटल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर जीआईडीसी पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिए चला भेज दिया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश पुलिस कर रही है।

टैम्पो ने चार गाडिय़ो को चपेट में लिया

वलसाड के स्टेशन रोड के पास वन मे से आते एक टैम्पो से चालक का नियंत्रण हटा तो सड़क किनारे खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में टैम्पो ने एक वृद्ध को भी टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार शहर के अधीना पैलेस के सामने स्थित अमूल पार्लर से दूध लेकर निकले वृद्ध को अनियंत्रित टैम्पो ने टक्कर मार दी। बताया गया कि टैम्पो चालक लाल स्कूल के वनवे रोड से आया और स्टीयरिंग बेकाबू होने पर यू टर्न लेने की बजाय अमूल पार्लर के सामने वृद्ध से टकरा गया। लोगों ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में सड़क किनारे खड़े वाहन भी अनियंत्रित टैम्पो की चपेट में आ गए। लोगों ने टैम्पो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।