5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इरा सिंघल ने दिए यूपीएससी सक्सेज के टिप्स

महोत्सव में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 9 Sep 2018, 8:38 PM IST

patrika

इरा सिंघल ने दिए यूपीएससी सक्सेज के टिप्स


सूरत. अग्रवाल विकास ट्रस्ट की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में रविवार को शतरंज प्रतियोगिता, यूपीएससी सक्सेज सेमिनार व अग्रवाल अचीवर्स कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। आयोजनों में समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि कानोडिय़ा ने बताया कि सुबह शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सिटीलाइट में महाराजा अग्रसेन भवन के श्यामकुंज में किया गया। इसमें 170 प्रतियोगियों ने अलग-अलग उम्र वर्ग में भाग लिया। बाद में विजेताओं को ट्रस्ट ने सम्मानित किया। वहीं, दोपहर एक बजे से उधना-मगदल्ला रोड पर वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में यूपीएससी सक्सेज सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें यूपीएससी टॉपर व दिल्ली में असिस्टेंट कलक्टर इरा सिंघल ने युवक-युवतियों को यूपीएससी सक्सेज के बारे में कई जरूरी टिप्स बताए। सिंघल ने बताया कि व्यवस्था का समुचित पालन करने से स्वयं दूसरों के लिए सही निर्णय लेने के क्षमतावान हो जाओगे। दूसरों के हिसाब के बजाय अपने तरीके से जीवन जीना जरूरी है। सेमिनार में ट्रस्ट के सुभाष अग्रवाल, गिरीश मितल, अर्जुन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रेणु गुप्ता आदि मौजूद थे। इस दौरान आईआरएस अशोक खंडेलवाल व आईपीएस विधि चौधरी ने भी हॉल में मौजूद युवक-युवतियों को कई आवश्यक बातें बताई।

भजन संध्या में गूंजे बाबा के जयकारे


सूरत. श्रीरामदेव बाबा प्रेम मंडल, सूरत की ओर से छठे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में रविवार दोपहर से बाबा रामदेव की भजन संध्या का आयोजन परवत पाटिया में आईमाता रोड पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉल में किया गया। मंडल के अध्यक्ष गोविंद राठी व सचिव अनिल मालानी ने बताया कि भजन संध्या के दौरान बाबा के शृंगारित दरबार के समक्ष ज्योत प्रज्ज्वलित की गई और बाद में छप्पनभोग का प्रसाद परोसा गया। इस मौके पर बाबा रामदेव भक्तमंडल (मगरा क्षेत्र) के गायकों ने गणेशवंदना की और बाद में कई भजनों की प्रस्तुति दी। बाद में मुंबई से आए गायक गजानंद बाहेती ने मोरछड़ी लहराई...समेत अन्य कई भजनों की प्रस्तुति दी। मंडल के कोषाध्यक्ष गोपाल काबरा ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान भजन संध्या समेत अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

रक्षाबंधन महोत्सव मनाया


भारत-भारती ट्रस्ट की ओर से रविवार को रक्षाबंधन महोत्सव पाल-अडाजण के संजीवकुमार ऑडिटोरियम हॉल में मनाया गया। दोपहर तीन बजे से आयोजित महोत्सव में आइकॉनिक मदर डॉ. सिंधुताई सपकाल विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने प्रेरक उद्बोधन भी कार्यक्रम में दिया। वहीं, ट्रस्ट की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।