10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लारी से खमण क्या खाया, पीट पीट कर मार डाला

श्रमिक युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 16 Sep 2018, 10:08 PM IST

file

लारी से खमण क्या खाया, पीट पीट कर मार डाला

सूरत. चौक बाजार चौराहे पर किले के सामने एक रेहड़ी से एक दिहाड़ी श्रमिक ने कुछ खमण क्या खाए, लारी वाले और उसके भाई ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। अठवा लाइंस पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार तडक़े दो बजे की है। चौक बाजार चौराहे पर किले के फुटपाथ पर रहने वाले एक दिहाड़ी श्रमिक शंकर जमन गोरे (25) ने वहां पार्क एक लारी से कुछ खमण खा लिए। लारी मालिक चौक बाजार फूलवाडी निवासी मोहम्मद आलम अंसारी और उसके भाई मोहम्मद समीर ने उसे पकड़ लिया।

उन्होंने लारी से खमण लेने का कारण पूछते हुए उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह निढाल होकर गिर पड़ा। फुटपाथ पर रहने वाले अन्य श्रमिकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने एक श्रमिक राजू बावधाने की प्राथमिकी के आधार पर अंसारी बंधुओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। रविवार को आलम और समीर को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जाता है कि शंकर महाराष्ट्र का मूल निवासी था। वह चौक बाजार क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी करता था और रात को किले के सामने फुटपाथ पर सो जाता था। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं की है कि शंकर के पास अपनी भूख मिटाने के लिए रुपए थे या नहीं?


हत्या के मामले में वांछित गिरफ्तार


सूरत. डिंडोली पुलिस ने हत्या के मामले में छह माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भेस्तान एसएमसी आवास निवासी सोयेल खान (१९) गत जनवरी में हुई एक युवक की हत्या में लिप्त था। मृतक का उसके बहनोई के साथ विवाद चल रहा था। उसके बहनोई ने सोयेल व अन्य छह सात जनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।