6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता समेत दो गिरफ्तार, विवाहित पुत्री के आशिक की थी हत्या

हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, प्रेम प्रकरण की रंजिश में की थी युवक की हत्या

2 min read
Google source verification
file

पिता समेत दो गिरफ्तार, विवाहित पुत्री के आशिक की थी हत्या

सूरत. क्राइम ब्रांच ने चार दिन पूर्व सणिया गांव में एक पेट्रोल पंप प्रेम प्रकरण की रंजिश में एक युवक की हत्या कर फरार हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के मुताबिक ङ्क्षडडोली महादेवनगर निवासी अशोक सपकाले, महाराणा प्रताप चौक केसर भवानी सोसायटी निवासी विशाल सपकाले व अन्य पांच जनों ने मिलकर डिंडोली शिव साईं सोसायटी निवासी राजेश पुत्र सिद्धनाथ खेरनार (37) की हत्या कर दी।

अशोक को आशंका थी कि राजेश के उसकी विवाहित पुत्री के साथ प्रेम संबंध है। जिसको लेकर पहले भी उसका अशोक के साथ विवाद हुआ था। उसने राजेश को उसकी पुत्री से दूर रहने के लिए कहा था।

शुक्रवार रात राजेश गणपति देखने के लिए सणिया गांव में उसकी पुत्री की सोसायटी पर गया। वहां अशोक के साथ उसका विवाद हुआ। वहां से रात्रि साढ़े ग्यारह बजे लौटते समय पेट्रोल पंप उन्होंने राजेश को घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद सभी आरोपित फरार हो गए थे। क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को अशोक व विशाल को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।


लाखों की धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता से दो गिरफ्तार


सूरत. रिंग रोड स्थित आदर्श मार्केट के व्यापारी के साथ ५१.८८ लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में सलाबतपुरा पुलिस ने कोलकाता से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक कोलकाता वीआईपी टावर निवासी प्रदीप अग्रवाल व सिंकदरपुरा निवासी गोपाल चंदगोधिया ने राजेश सर्राफ, सज्जन सहाल, अमित परसराम, किशन तुलसियान व दलाल शिवकुमार अग्रवाल व कन्हैया बंका के साथ मिल कर घोड़दौड़ रोड अरुण अपार्टमेंट निवासी हेमंत बांगड़ के साथ धोखाधड़ी की थी।

रिंग रोड स्थित आदर्श मार्केट में दिव्या इम्पैक्स के नाम से कपड़े का कारोबार करने वाले हेमंत को भरोसे में लेकर उन्होंने मार्च से सितम्बर २०१७ में लाखों रुपए का माल उधार लिया।

जिसमें से कुछ का भुगतान तो किया लेकिन शेष ५१ लाख ८८ हजार १७१ रुपए का भुगतान न कर धोखाधड़ी की। इस संबंध में हेमंत की शिकायत पर सलाबतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने टीम कोलकाता से उन्हें गिरफ्तार कर बुधवार को सूरत ले आई।