सामान्य सभा शाम चार बजे जैसे ही शुरू हुई, कांग्रेस पार्षद सत्ता पक्ष भाजपा पर हमलावर दिखे। नेता प्रतिपक्ष प्रफुल्ल तोगडिया ने कर की दरों में वृद्धि का मामला उठाते हुए कहा कि लोगों पर दो गुने से ज्यादा का भार पड़ा है। खासकर प्रॉपर्टी टैक्स में हुई बेतहाशा वृद्धि आम आदमी की जेब पर बड़ी चोट है। उन्होंने एक मामले का हवाला देते हुए कहा कि वृद्धि से पहले जो वेरा बिल नौ सौ रुपए आता था, कर वृद्धि के बाद २४०० हो गया है। नीरव शाह ने वेरा बिल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वेरा में वृद्धि का असर इतना नहीं है। चर्चा का जवाब देते हुए स्थाई समिति प्रमुख राजेश देसाई ने वृद्धि को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि वर्षभर के वेरा में बढ़ाई गई राशि ज्यादा नहीं है।