16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर उड़ी गुलाल

होली की मस्ती में रहा युवाओं का दल

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Mar 03, 2018

patrika

वापी. वापी और आसपास शुक्रवार को लोगों ने होली का त्यौहार परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ मनाई। लोगों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर, पकवान और मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दी।

समूह में युवाओं का दल होली की मस्ती में रहा। कई क्षेत्रों में बाइकों पर भी युवाओं का दल मुखौटे लगाकर सड़कों पर होली मनाते दिखा। रंगों के त्यौहार का सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों मे दिखा। गली मोहल्लों से लेकर कॉलोनियों में छोटे बच्चे तरह-तरह की पिचकारियों से एक-दूसरे पर पानी और रंग डालकर होली का लुत्फ उठाते रहे।

आते-जाते लोगों को रंग फेंकने के लेकर बच्चों में होड़ मची रही। युवा व बच्चों में रंगों के प्रति लगाव रहा तो बुजुर्गों ने अबीर-गुलाल से ही होली लगाई। दोपहर तक लोग रंगों से सराबोर होते रहे। बाद में नहा धोकर एक-दूसरे के घर जाकर शुभकामना देने का दौर चला। जहां लोगों का स्वागत पारंपरिक पकवान गुजिया और मठरी से किया गया। पुलिस विभाग के अनुसार कहीं से भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। लोगों ने त्यौहार शांति और सौहाद्र्र के साथ मनाया।

मेले का लिया आनंद

शाम को लोगों ने लवाछा में लगने वाले मेला का भी पूरा आनंद लिया। होली पर लगने वाले इस मेले में लाखों की भीड़ उमड़ी। जहां तरह तरह के सामान की दुकानों से लेकर आनंद-प्रमोद के साधनों का लोगों ने लुत्फ उठाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किया था।

सैकड़ों किलो उड़ी गुलाल

सूरत. होली के अवसर पर शुक्रवार सुबह शहर में टीकमनगर मित्र मंडल समेत चार संगठनों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई और युगल सरकार के साथ हजारों लोगों ने होली खेली। इस दौरान सैकड़ों किलोग्राम गुलाल उड़ाई गई। मंडल के जगदीश कोठारी ने बताया कि होली के उपलक्ष में टीकमनगर मित्र मंडल की ओर से 13वीं प्रभातफेरी शुक्रवार सुबह बोम्बे मार्केट प्रांगण से निकाली गई। प्रभातफेरी की शुरुआत युगल सरकार की आरती से की गई और पासपोर्ट मुख्य अधिकारी अंजनीकुमार पांडे, जगदीश गहलोत, रामरतन भूतड़ा, घनश्याम सेवग, इन्द्रचंद तोषनीवाल, रामकुमार मुंदड़ा, चम्पालाल बोथरा, गणपत भंसाली, भीमजी पटेल, सुनील भट्टड़, भागीरथ राठी आदि मौजूद थे। प्रभातफेरी में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष नाचते-गाते गुलाल उड़ाते टीकमनगर के राधाकृष्ण मंदिर पहुंचे और वहां भगवान की आरती की गई। उधर, श्रीरामायण प्रचार मंडल, उधना की ओर से प्रभातफेरी की शुरुआत आशानगर के भराडिय़ा हाउस से की गई। मंडल के राजू भराडिय़ा ने बताया कि प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और बाद में नाचते-गाते गुलाल उड़ाते विभिन्न मार्ग से होकर गुजरे। इस दौरान डीजे पर हरिधुन संकीर्तन चलता रहा। इसके अलावा परवत पाटिया-गोडादरा माहेश्वरी सभा समेत अन्य संगठनों की ओर से भी परवत पाटिया, सिटीलाइट में प्रभातफेरी निकाली गई।