प्रधानमंत्री के आग्रह का रखना होगा मान
प्रशासक ने कहा कि प्रधानमंत्री की बात का हमें मान रखना है और दमण को अधिक स्वच्छ बनाना है। इसके लिए स्वच्छता अभियान भी जारी रखा जाएगा। गंदगी फैलाने वाले लोगों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई भी करेगा। दमण का शहरी विस्तार सहित औद्योगिक विस्तार भी साफ सुथरे होने चाहिए। जहां चाल बनी हैं, वहां भी सफाई का ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने से पहले दमण में सफाई अभियान चलाया गया था। इसमें मुख्य रोड, गली मोहल्लों तथा सड़क के किनारों से मलबा हटाया गया था। सड़कों पर उडऩे वाली मिट्टी को भी उठाकर पानी से साफ किया गया था। इस अभियान में कई ट्रैक्टर कचरा निकला था। प्रशासक ने कहा कि इस स्वच्छता के अभियान को जारी रखा जाएगा।