बार्सिलोना ओपन टूर्नामेंट में वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल ने पाब्लो कैरेनो बुस्ता अगुट को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नडाल ने अगुट को 6-3, 6-2 से हराया। बता दें कि नडाल अपने कॅरियर में बार्सिलोना ओपन में 12वीं बार फाइनल में खेलेंगे। नडाल 11 बार बार्सिलोना ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला मिस्र के स्टेफानोस सितसिपास से होगा। बुस्ता को हराकर नडाल अपना एटीपी कॅरियर रिकॉर्ड 8-0 का कर लिया है।