स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर पिछले कुछ समय से कोई भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। इसकी वजह यह थी कि उनको चोट लग गई थी। इसके अलावा उन्होंने कोरोना की वजह से भी कई टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया था। अब वे इस साल होने वाले टेनिस के बड़े टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेंगे। इस बात की पुष्टि खुद रोजर फेडरर ने की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे इस साल जिनेवा ओपन और फ्रेंच ओपन में खेलेंगे।