वहीं तुर्कमेनिस्तान अपने यहां दर्शकों की मौजूदगी में सीजन फुटबॉल सीजन की शुरुआत करेगा। बता दें कि तुर्कमेनिस्तान दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जहां कोरोना वायरस का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद उसने अपने देश में कोरोना के खतरे को टालने के लिए मार्च में आठ टीमों की फुटबॉल लीग रोक दिया था। तब लीग शुरू ही हुआ था और महज तीन मुकाबले खेले गए थे। अब एक महीने बाद उसके यहां फुटबॉल की वापसी हो रही है। दर्शकों में इस लीग को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि तुर्कमेनिस्तान के इस कदम से दुनिया के कई देश चिंतित नहीं है। उन्हें लगता है कि तुर्कमेनिस्तान इस महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहा है।