2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

French Open: 14वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Novak Djokovic, की नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी

French Open: वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच ने ( Novak Djokovic) 14वीं बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 6 Oct 2020, 8:19 PM IST

novak_djokovic.jpg

,,

नई दिल्ली। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ( Novak Djokovic) ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के साथ ही उन्होंने राफेल नडाल (Rafael Nadal) के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। राफेल नडाल भी अब तक 14 बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुचे हैं।

IPL 2020: SRH को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए Bhuvneshwar Kumar

सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जोकोविच ने वर्ल्ड नंबर-15 रूस के करेन खाचनोव को दो घंटे 23 मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-3, 6-3 से हराया। यह रोलां गैरो पर उनकी कुल 72वीं जीत है।

बता दें जोकोविच ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में 47वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं और वह इस मामले में रोजर फेडरर (57) के बाद दूसरे स्थान पर हैं अगले दौर में स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा से भिड़ेंगे। वहीं बात करें महिला वर्ग की तो चेक गणराज्य की सातवीं वरीयता प्राप्त क्विटोवा। क्विटोवा ने चीन की गैर वरीय झांग शुहाई को 6-2, 6-4 से हराया।

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टूर्नमेंट से बाहर हुए Amit mishra, जानें वजह

वहीं पुरुष वर्ग की बात करें तो इसमें स्टेफनोस सिटसिपास और आंद्रेइ रूबलेव ने पहली बार फ्रेंच ओपन के अंतिम आठ में जगह बनाई है। सिटसिपास ने बुल्गारिया के 18वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 7-6 (9), 6-2 से हराया।