
सानिया मिर्जा-शोएब मलिक के घर गूंजी नन्ही किलकारी, टेनिस खिलाड़ी ने बेटे को दिया जन्म
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर नए मेहमान का आगमन हुआ है। भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने ने मंगलवार तड़के ही बेटे को जन्म दिया।। सानिया के मां बनने की खबर उनकी बहन अनम मिर्जा और पति शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की। शोएब ने ट्वीट करते हुए बताया है कि मां और बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्रशंसकों को उनकी दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।
शोएब ने ट्वीट कर दी जानकारी-
सानिया के पति एवं क्रिकेटर शोएब मलिक ने ट्वीट कर कहा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बेटा हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) भी ठीक है और हमेशा की तरह मजबूत है। अलहमदुल्लाह। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम आभारी हैं।" इसके साथ ही शोएब ने ट्वीट में #BabyMirzaMalik का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है।
बेटे के नाम में जुड़ेगा मिर्जा-मालिक-
सानिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के नाम को लेकर किए गए सवाल पर कहा था कि उनके बच्चे के नाम में मिर्जा और मलिक दोनों सरनेम जुड़ेंगे। सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को शोएब से शादी की थी। यह इन दोनों का पहला बच्चा है। दोनों को शादी के वक्त बहुत विवादों का सामना करना पड़ा था, लेकिन दोनों ने सभी परिस्थितियों का डट कर सामना किया।
Updated on:
30 Oct 2018 09:50 am
Published on:
30 Oct 2018 09:28 am
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
