US Open 2023 में इतिहास रचने से चूके रोहन बोपन्ना, जोकोविच महा रेकॉर्ड से एक कदम दूर
नई दिल्लीPublished: Sep 09, 2023 09:40:18 am
Rohan Bopanna, Novak Djokovic US Open 2023 : यूएस ओपन 2023 के फाइनल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी इतिहास रचने से चूक गई है। वहीं, नोवाक जोकोविच सिंगल्स फाइनल में पहुंच गए हैं तो महिला सिंंगल्स के फाइनल में कोको गॉफ बनाम आर्यना सबालेंका का मुकाबला खेला जाएगा।


US Open 2023 में इतिहास रचने से चूके रोहन बोपन्ना, जोकोविच बड़े रेकॉर्ड से एक कदम दूर।
Rohan Bopanna, Novak Djokovic US Open 2023 : यूएस ओपन 2023 के फाइनल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी इतिहास रचने से चूक गई है। राजीव राम और जो सैलिसबरी की जोड़ी ने पुरुष डबल्स शानादार रोमांचकारी जीत दर्ज की है। बोपन्ना ने अपने जोड़ीदार के साथ धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 6-2 से जीता, लेकिन इसके बाद ये जोड़ी अगले दोनों सेट 6-3, 6-4 से हार गई। वहीं नोवाक जोकोविच सिंगल्स फाइनल में पहुंच गए हैं तो महिला सिंंगल्स के फाइनल में कोको गॉफ बनाम आर्यना सबालेंका का मुकाबला खेला जाएगा।