khargapur Assembly Election 2023- कांग्रेस ने खरगापुर से एक बार फिर से चंदा सुरेंद्र सिंह गौर को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां से भाजपा राज्यमंत्री राहुल सिंह लोधी को पहले ही उम्मीदवार बना चुकी है। खरगापुर सीट से यह दोनों तीसरी बार आमने-सामने होंगे। वर्ष 2013 में पहली बार आमने-सामने हुए मुकाबले में चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने राहुल लोधी को चुनाव में हरा दिया था। इसके बाद 2018 में हुए चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यहां के चुनाव में पूरा समय दिया और खास रणनीति से चुनाव लड़ते हुए राहुल सिंह लोधी को चुनाव में जीत दर्ज कराई। पहली बार विधायक बनने के बाद राहुल सिंह लोधी को पार्टी ने अंतिम समय में राज्य मंत्री भी बना दिया। अब चंदा सुरेंद्र सिंह गौर तीसरी बार राहुल सिंह के सामने होंगी। ऐसे में यहां पर मुकाबला दिलचस्प होगा। पार्टी ने इस बार भी सर्वें के आधार पर यहां से चंदा सुरेंद्र सिंह गौर को टिकट दिया है। उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताया है।