अधिवक्ता शिव नारायण सोनी ने बताया कि पति के कहने पर उन्होंने कुटुंब न्यायालय में धारा 13 के तहत आवेदन लगाया है। इसमें उसने अपनी पत्नी से तलाक लेने की मांग की है। पत्नी से एसडीओ के मिलने के बाद से पति परेशान था इतना ही नहीं पति ने अपनी पत्नी के मोबाइल में कई प्रकार की अनैतिक सामग्री देखी है। उसने पत्नी को मना भी किया था, लेकिन वह नहीं मानी। ऐसे में अब उसने तलाक लेकर पत्नी से अलग होने की बात कही है। वहीं पति का कहना था कि उसके साथ रहना अब ठीक नहीं है।