31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश में फिर गैंगरेप: युवती को बंधक बनाकर 6 युवकों ने की ज्यादती

शहर में आई युवती को धोखे से बुलाकर 6 लोगों ने किया रेप...। अब जेल की हवा खाएंगे दुष्कर्मी...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Manish Gite

•

Updated: 28 Oct 2022, 3:15 PM IST

tikamgarh.png

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ ज्यादती की घटनाएं कम नहीं हो रही है। टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार को एक और युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। किराए का मकान दिलाने के बाद आरोपियों ने युवती को धोखे से साइट पर बुलाया और 6 युवकों ने बारी-बारी से ज्यादती की है। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला अपराधों पर प्रशासन की सख्ती के बावजूद टीकमगढ़ में एक युवती गैंगरेप का शिकार हो गई। यह युवती एक माह पहले ही शहर में आई थी और अपने लिए किराए के घर की तलाश कर रही थी। मकान ढूंढने के दौरान चक्र रोड स्थित अरविंद साहू नामक व्यक्ति से युवती की जान-पहचान हो गई। बुधवार को अरविंद साहू ने युवती को अपनी साइट पर मिलने के लिए बुलाया। जब युवती अरविंद साहू की साइट पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद युवक शराब पार्टी कर रहे थे। युवती के पहुंचने के बाद सभी ने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। इसके बाद युवती के हाथ-पैर बांधकर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ ज्यादती की। घटना 26 अक्टूबर की है। 27 अक्टूबर गुरुवार को युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाम तक ही पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।

ऐसी भी हुई घटना

अस्पताल के कैंपस में डॉक्टर कर रहे थे पार्टी, नर्स को देख हो गए बेकाबू

उपनिरीक्षक रघुराज सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली थाने में पेश होकर पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 26 अक्टूबर को रात 8 बजे अरविंद साहू का दोस्त राहुल यादव उसके घर आया। उसने कहा कि अरविंद ने साइट पर बुलाया है। मैं राहुल के साथ बाइक पर बैठकर साइट पर चली गई। साइट पर अरविंद अपने दोस्तों के साथ खाना-पीना कर रहा था। युवती वहां पहुंची तो वहां मौजूद लोग युवती के साथ जबरदस्ती करने लगे। युवती के चिल्लाने पर उसे बंधक बना लिया और एक के बाद एक ज्यादती करने लगे।

युवती ने अरविंद साहू, कल्लू यादव, राजा खरे, राधे राय, राहुल यादव और हल्कू रैकवार पर गैंगरेप के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गुरुवार शाम तक इन सभी को हिरासत में ले लिया था और युवती से इनकी शिनाख्त भी करवा ली। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ 342, 294, 323, 376, 377 और 506 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

ज्यादती का वीडियो भी बना लिया

बताया जा रहा है कि बलदेवगढ़ नगर क्षेत्र में छह आरोपियों ने मिलकर ज्यादती की घटना को अंजाम दिया था। 23 वर्षीय युवती के साथ आरोपियों ने ज्यादती की और आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने युवती के हाथ-पैऱ और मुंह बांधकर रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मुक्त कराया। इसके बाद बेहोशी की हालत में मिली युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।