
Scorpio Car : मध्य प्रदेश में फ़िल्मी स्टाइल में एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क में दौड़ते हुई आग का गोला बन गई। इस स्कॉर्पियो गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह घटना निवाड़ी के ओरछा के पास की है जहां पृथ्वीपुर से झांसी की तरफ जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गई। ।
आग से बचने के लिए गाड़ी में सवार ड्राइवर और अन्य सवारियों ने खिड़की से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को ज्यादा हानि नहीं पहुंची है लेकिन गाड़ी पूरी तरह जलकर ख़ाक हो चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इस स्कॉर्पियो में निवाड़ी के पृथ्वीपुर के रहने वाले कमलेश अपने परिवार के साथ झांसी किसी निजी काम से जा रहे थे। शनिवार की सुबह जैसे ही यह गाड़ी ओरछा नगर के पास चंद्रपुरा गांव के पास पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे इतनी बड़ी की पलक झपकते ही गाड़ी आग के गोले में बदल गई। कमलेश और उनके परिवार ने समय रहते कार से कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि, पुलिस अभी गाड़ी में आग लगने के स्पष्ट कारण का पता लगा रही है लेकिन गाड़ी में हुई मॉडिफिकेशन इसका कारण हो सकता है।
Updated on:
12 Oct 2024 02:28 pm
Published on:
12 Oct 2024 02:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
