Allu Arjun New Movie: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन एक बार फिर वाइल्ड फायर बनने की तैयारी में हैं। पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन 'जवान' फिल्म के डायरेक्टर एटली के साथ नया धमाका करने वाले हैं। अल्लू अर्जुन जल्द एटली की नई फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म की चर्चा काफी पहले से थी, लेकिन आज अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर निर्माताओं ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो सकते हैं।