‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास (Prabhas) लाखों दिलों की धड़कन हैं. 'बाहुबली' फिल्म से प्रभास को एक अलग पहचान मिली और साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ था. आज के समय में देश विदेश में प्रभास के चाहने वाले हैं. हाल में उनकी फिल्म 'राधे-श्याम' रिलीज हुई थी, जिसको काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा वो जल्द ही 'आदिपुरुष' में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग में वो काफी व्यस्त चल रहे हैं.