
bhojpuri song
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'बलमजी लव यू' का गाना 'तोहरे कारनवा...' रिलीज किया जा चुका है। इसमें दोनों के बीच जबलदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में जब काजल, खेसारी को आंख मारती हैं तो वह कुश्ती के मैदान में ही उनके प्यार में खो जाते हैं। यह गाना रोमांटिक सॉन्ग है। बात दें कि इससे पहले फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया गया था। इन दोनों वीडियोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म का यह गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुश्ती मैदान में डूबे प्यार में
भोजपुरी फिल्म 'बलमजी लव यू' के गाने 'तोहरे कारनवा...' में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी बहुत ही खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही 'तोहरे कारनवा...' सॉन्ग को बहुत ही खूबसूरत ढंग से फिल्माया गया है। गाने में काजल, खेसारी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक ओम झा ने दिया है।
फिल्म में ये भी हैं अहम भूमिका में
फिल्म 'बलमजी लव यू' में खेसारी लाल यादव और काजल के अलाव अशोक समर्थ, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा और स्मृति सिन्हा भी लीड रोल में हैं। फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म ‘कुली नंबर 1’ एक बार फिर से बनने जा रही है। लेकिन इसे भोजपुरी में बनाया जाएगा। इसकी शूटिंग 15 नवंबर से शुरू होगी। इसके निर्माता सुरेंद्र प्रसाद और निर्देशक लालबाबू पंडित हैं।
Updated on:
02 Oct 2018 03:17 pm
Published on:
02 Oct 2018 03:17 pm
