Jailer 2 Announcement: साउथ के मेगा स्टार और 74 साल के रजनीकांत एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार हैं। साल 2023 में आई उनकी फिल्म जेलर के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। जेलर 2 का अनाउंसमेंट हो गया है। साथ ही इसका एक प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। फिल्म में रजनीकांत के शानदार एक्शन सीन्स दिखाए जाएंगे। जिसकी झलक प्रोमो में देखने को मिली है। जेलर 2 के ऐलान के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज डेट जानने का इंतजार कर रहे हैं।