नागा ने बात करते हुए आगे कहा कि 'मैं बहुत बदल गया हूं. पहले, मैं इतना ओपन नहीं होता था, लेकिन अब होने लगा हूं. अब मैं परिवार वालों और दोस्तों से काफी अटैच्ड हूं. मैं पहले से खुद को ज्यादा खुश महसूस करता हूं'. आज भी ज्यादा तर फैंस को ये पता नहीं है कि आखिर दोनों के बीच प्यार और शादी के बाद इतनी जल्द तलाक जैसा बड़ा फैसला लेना पड़ा, लेकिन दोनों की दोनों तलाक से जुड़ी खबरों की माने तो, बताया जाता है कि नागा चैतन्य पत्नी और एक्ट्रेस समांथा रूथ के फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बोल्ड सीन्स करने की वजह से नाराज चल रहे हैं.