इसी बीच उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया. जी हां, दरअसल कुछ यूजर्स का ऐसा कहा है कि तस्वीर में नयनतारा चप्पल पहन कर मंदिर में नजर आ रही हैं, जिसको लेकर यूजर्स उनकी फोटो पर गुस्सा जता रहा हैं. अपनी शादी की खुशियों के बीच एक्ट्रेस 'चप्पल कॉन्ट्रोवर्सी' का शिकार हो गईं, जिसके बाद अब खबर है कि इसके लिए उन्हें जल्दी ही लीगल नोटिस का भी सामना करना पड़ेगा. बताया जाता है कि तिरुपति मंदिर में मादा स्ट्रीट पर नंगे पांव चलने की धार्मिक प्रथा है, जिसको एक्ट्रेस ने नजर अंदाज किया और चप्पल पहने नजर आईं.