शो के खत्म होने के बाद से खबरें सामने आ रही हैं कि पारस छाबड़ा ( Paras Chhabrra ) और आकांक्षा पुरी ( Akanksha Puri ) अब साथ में नहीं रह रहे हैं। एक इंटरव्यू में पारस ने अपने और आकांक्षा के रिश्ते को लेकर कहा कि आकांक्षा मुझसे दूर है वही बहुत अच्छा है। जो इंसान दूर रहकर इतनी सारी बातें कह रहा है जब वो पास आएगा तो कितनी बातें कहेगा? इससे बेहतर ही कि वो मुझसे दूर ही रहे। वहीं आकांक्षा की वीडियो पर भी पारस ने कहा कि अगर मैंने आकांक्षा से कोई कमिटमेंट किया होता तो उसकी फैमिली जरूर मेरे घर आती, और मैंने उनका वीडियो देखा जिसमें वो मेरे लिए बहुत बकवास कर रही थी, और अगर मैंने कोई कमिटमेंट भी किया होगा तो भी मैं उससे शादी नहीं करूंगा।