गौरतलब है कि प्रिया जल्द ही मलयालम फिल्म 'ओरू अडार लव' से डेब्यू करने वाली हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन उमर लुलु ने किया है। फिल्म में प्रिया के साथ सियाध शहजान, रोशन अब्दुल रऊफ मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें इसी फिल्म के गाने 'मानिक्या मलराया पूवी' से प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हुआ था। आज भी लोग उनकी इस अदा पर फिदा हैं।