23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Tollywood / Pushpa 2 रश्मिका मंदाना बनी इंडिया की सबसे महंगी एक्ट्रेस, जानिए क्या आया रिप्लाई और कितनी है नेट वर्थ

Pushpa 2 रश्मिका मंदाना बनी इंडिया की सबसे महंगी एक्ट्रेस, जानिए क्या आया रिप्लाई और कितनी है नेट वर्थ

Pushpa 2 Star Rashmika Mandanna: पुष्पा 2 स्टार रश्मिका मंदाना को लेकर खबर आई है कि वो इंडिया की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। यहां जानिए एक्ट्रेस का रिप्लाई और कितनी है उनकी कुल संपत्ति।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 1 Dec 2024, 1:12 PM IST

Pushpa 2 Star Rashmika Mandanna net worth And her reply on Becoming Highest-Paid Actress In India

Pushpa 2 Star Rashmika Mandanna: साउथ इंडियन स्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड 'मूवी' पुष्पा 2 की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ये मूवी 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन दिनों वो इसके प्रमोशन में जुटी हैं।

हाल ही में खबर आई कि 'पुष्पा 2' के बाद रश्मिका भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। इस पर अब एक्ट्रेस का रिप्लाई भी आ गया है।

यह भी पढ़ें: Deva New Release Date: शाहिद कपूर स्टारर ‘देवा’ की बदली रिलीज डेट, लोग बोले- ‘छावा’ का है इफेक्ट

एक इवेंट में रश्मिका मंदाना से इस बारे में पूछा गया। तब उन्होंने कहा- "मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं, क्योंकि यह सच नहीं है।"

यह भी पढ़ें: Aishwarya Dhanush Divorce: 18 साल बाद अलग हुए धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, फैंस हुए दुखी

रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ

दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि ‘पुष्पा 2’ में श्रीवल्ली की भूमिका के लिए रश्मिका को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इन्हीं को लेकर उन्होंने बात की। मगर अब सब क्लीयर हो गया है। वैसे एक्ट्रेस की नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति की बात करें तो रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति 45 करोड़ रुपये है। 

यह भी पढ़ें: IFFI 2024 का हुआ समापन, जानिए किसने जीता कौन सा अवॉर्ड, विक्रांत मैसी को दिया गया स्पेशल पुरस्कार

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो 'पुष्पा 2' के अलावा रश्मिका मंदाना के पास बॉलीवुड स्टार सलमान खान की 'सिकंदर' भी है। इसे ए.आर. मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित किया गया है। यह ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस Shweta Tiwari का पुराना वीडियो वायरल, लोग बोले- देसी नारी…

इस फिल्म में उनके अलावा साउथ स्टार सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी हैं। रश्मिका के पास विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' भी है। साथ ही वो साउथ इंडियन स्टार धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी के साथ 'कुबेर' में भी नजर आने वाली हैं।