एस एस राजमौली (SS Rajamouli) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' से 'भल्लालदेव' के किरदार को अमर करने वाले साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच समय निकाल कर वो आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में तिरुपति बालाजी का मंदिर पहुंचे थे। जहां उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद उनकी तारीफ नहीं हो रही है, बल्कि फैंस उनसे नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक्टर ने वीडियो अपने फैंस के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से उनको यूजर्स खरी-खोटी सुना रहे हैं।