सोशल मीडिया पर सपना और वीर की जो तस्वीर वायरल हो रही है। उसमें कपल गोवा एयरपोर्ट पर हैं। इस दौरान जहां सपना काले और मरुन रंग के आउटफिट में दिखाई दीं। साथ ही उन्होंने अपने हाथ में खूबसूरत सा बैग भी लिया हुआ है। वहीं उनके हसबैंड वीर सफेद रंग के ट्रैक सूट में नज़र आए। शादी के पहली बार साथ में स्पॉट हुए वीर और सपना की बॉन्डिंग साथ में बेहद ही जबरदस्त लगी। वहीं फोटो सामने आते ही अब तेजी से वायरल भी हो रही है।