
KP Choudhary Found Hanging In Goa
Suicide News: मनोरंजन जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। साऊथ सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर सुंकारा कृष्ण प्रसाद चौधरी (KP Choudhary) की लाश उनके घर में पंखे से लटकी हुई मिली।
सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने आत्महत्या की है। हालांकि मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। गोवा पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कबाली’ के प्रोड्यूसर (के.पी. चौधरी) इंडस्ट्री में आर्थिक नुकसान के बाद ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से वह आहत थे।
तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर के.पी. चौधरी गोवा में एक पब चलाते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कुछ दिनों से बीमार भी चल रहे थे। गोवा डीजीपी के मुताबिक चौधरी की लाश उनके घर में पंखे से लटकी हुई मिली है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन तब देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
के.पी. चौधरी को साइबराबाद पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने साल 2023 में ड्रग्स के केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे। जांच में पता चला था कि वो टॉलीवुड ही नहीं, कॉलीवुड में भी एक्टिव हैं और ड्रग्स को लेकर उनके बिजनेस सर्कल में कई क्लाइंट हैं। हालांकि, बाद में चौधरी को मामले में जमानत मिल गई थी।
केपी चौधरी वहीं प्रोडूसर हैं जिन्होंने रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कबाली’ बनाई थी, जो हिंदी में भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। साल 2016 में रिलीज हुई 'कबाली' एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन पा. रंजीत ने किया है।
Updated on:
03 Feb 2025 06:48 pm
Published on:
03 Feb 2025 06:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
