दो साल पहले की थी पति की हत्या
थाना प्रभारी रामगिलास ने बताया कि वर्ष 2022 में मृतका बाई देवी जाट ने प्रेमी से मिलकर पति लक्ष्मण सिंह की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। मृतका जेल से जमानत पर रिहा होकर ससुराल खद्दों की झोपड़ियां आई थी तथा पति के हिस्से की जमीन का बटवारा करने की मांग कर रही थी। पुलिस का मानना है कि सम्भवतया इस बात को लेकर परिजनों से मारपीट हो गई, जिसमें नाजुक स्थान पर चोट लग जाने से बाई देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र व पुत्री अपने दादा दादी के पास रह रहे थे। इधर, जब दोनों पक्षों ने ही अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया तो पुलिस ने ग्राम पंचायत के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार किया। टोंक जिले के बनेठा थाना क्षेत्र के खद्दों की झोपड़ियां में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका पर पति की हत्या का आरोप था और वह जेल से जमानत पर बाहर आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।