
मालपुरा रा उमावि धोली में प्रवेशोत्सव के तहत रैली निकालते विद्यार्थी।
टोंक. सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए गुरुवार से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। यह दो चरणों में चलेगा। एडीईओ सीताराम साहू ने बताया कि प्रवेशोत्सव का प्रथम चरण 26 अप्रेल से 9 मई तक चलेगा। इसी प्रकार दूसरा चरण 19 जून से 3 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसके निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर ने विभाग के संस्था प्रधानों को जारी किए हैं।
इसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा नवीन बच्चों, ड्रॉप-आउट का नाम जुड़वाने, ढोल-नंगाड़ों के बीच सम्मानपूर्वक बच्चों को विद्यालय लाने, रैली व अन्य जागरूक अभियान के माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर बल दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभाग को इस बारभी नामांकन में दस फीसदी बढ़ोतरी का लक्ष्य मिला है। ऐसे में 93 हजार 429 से बढ़ाकर एक लाख 15 हजार विद्यार्थियों से सरकारी विद्यालयों से जोडऩे का लक्ष्य है।
जागरूकता रैली निकाली
मालपुरा. उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोली में मंगलवार को विद्यार्थियों ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली। सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि बढ़ाने तथा सरकारी विद्यालयों में बढ़ते अध्ययन के स्तर के बारे में लोगों को जागरूक करने तथा बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाने का संदेश लेकर विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली की शुरुआत भारती फाउण्डेशन के पुनित भटनागर, व्याख्याता विनोद कुमार शर्मा ने किया।
देवली. प्रवेशोत्सव का प्रथम चरण गुरुवार से शुरू होगा। इसको लेकर गत दिनों प्रमुख शासन सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। बीईईओ भागीरथ पारीक ने बताया कि प्रवेशोत्सव में अधिकाधिक नामांकन पर जोर रहेगा।
साथ ही नामांकन से वंचित, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान कर उनका 26 से 30 अप्रेल तक सर्वे करना व हाउस होल्ड सर्वे को पूरी गंभीरता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने को कहा। इधर, प्रवेशोत्सव के तहत पारीक ने अपने कार्यालय में ब्लॉक के पीईओ की बैठक ली। इसमें स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पद्धति लागू करने, गत सत्र की उपलब्धियों की समीक्षा की गई।
Published on:
26 Apr 2018, 2:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.