1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जागरूकता से आएंगी दुर्घटनाओं में कमी, विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Informed traffic rules: दूनी थानाप्रभारी ने आधा दर्जन विद्यालयों के विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Aug 2019, 4:28 PM IST

जागरूकता से आएंगी दुर्घटनाओं में कमी, विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

जागरूकता से आएंगी दुर्घटनाओं में कमी, विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

दूनी. दूनी थानाप्रभारी नरेश कंवर ने शनिवार को क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। थानाप्रभारी ने रा. उ. मा. विद्यालय बंथली में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर बताया यातायात नियम अगर हम जीवन में उतार दूसरों को भी जागरूक करे तो संभवतया सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

read more: अस्पताल से बिना उपचार कराए लौट रहे मरीज, पर्ची के लिए कतार में कर रहे घंटों मशक्कत

उन्होंने विद्यार्थियों को बिना हेलमेट, मोबाइल पर बात करते समय, शराब पीकर व मार्ग पार करते समय दोनो ओर देखने को जागरूक किया। इसके बाद थानाप्रभारी ने संथली, निवारिया, धांधोली, पोल्याड़ा सहित आधा दर्जन विद्यालयों में पहुंच विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।इस मौके पर प्रधानाध्यापिका प्रमिला मीणा, अध्यापक जितेन्द्रसिंह राजावत, पुलिसकर्मी निर्मल जैन व अन्य थे।

read more:उफ ! ये कैसी व्यवस्था, कंधे पर शव, घुटनों तक पानी

सुरक्षा के उपाय बताए
टोंक.पुलिस अधीक्षक टोंक आदर्श सिधू के आदेशानुसार उप निरीक्षक दीपिका राठौड़ के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल अंजना व शक्ति पैट्रोलिंग दल की टीम का गठन कर जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए जनता व महिलाओं को जागरूक करने का नवाचार शुरू किया गया है।

read more:पढ़ाई के दौरान हुई जानपहचान बदली प्रेम में, फिर शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा बलात्कार

इसी क्रम में गुुरुवार को जैन नसियां टोंक में महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें यातायात सुरक्षा, हेलमेट की उपयोगिता, एटीएम कार्ड से ठगी, फ र्जी फ ोन कॉल से बचाव, चैन स्नैचिंग, बालिकाओं की सुरक्षा, मनचलों से सुरक्षा उपाय, आत्म रक्षा आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, जिससे भविष्य में ऐसे अपराधों के घटित होने से पूर्व ही जनता की सजगता एवं जानकारी से उन पर अंकुश लगाया जा सके। उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं नें जानकारी को अपने लिए लाभप्रद बताया।

Tonk News in Hindi, Tonk Hindi News