19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों के मामूली झगड़े ने दो पक्षों के लोगों को लगवाई थाने की दौड़, लिखित में समझौता होने पर हुआ मामला शांत

मारपीट की जानकारी मिलते ही व्यापारी जुलूस के रूप में थाने पहुंच गए। वहीं बच्चों के परिजनों सहित दूसरे पक्ष के भी लोग थाने पहुंच गए।  

2 min read
Google source verification
Fight in two sides

मालपुरा पुलिस थाना परिसर में जमा भीड़।

मालपुरा. सदर बाजार में सोमवार को बच्चों की जरा सी बात को लेकर मामला इतना तूल पकड़ा कि दो पक्षों के लोग पुलिस थाने पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया। पुलिस के अनुसार दोपहर के समय दो बच्चे बाजार से अपने घर जा रहे थे।

इस दौरान जरा सी बात को लेकर एक व्यापारी ने बच्चों की पिटाई कर दी। इससे नाराज बच्चों के परिजनों ने भी व्यापारी के साथ मारपीट कर दी।

इस दौरान मामला तूल पकडऩे लगा, लेकिन सूचना के बाद दल-बल सहित मौके पर पहुंचे एसआई नरपत राम ने दूसरे पक्ष के युवाओं को खदेड़ कर मौके से दूर कर दिया।

व्यापारी के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलते ही व्यापारी जुलूस के रूप में थाने पहुंच गए। वहीं बच्चों के परिजनों सहित दूसरे पक्ष के भी लोग थाने पहुंच गए।

इस दौरान सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधनलाल व वृत्ताधिकारी डा. हरिप्रसाद सोमानी भी डिग्गी थाना प्रभारी नियाज अहमद के साथ थाने पहुंच गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पहले दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों से वार्ता कर समाधान केवल समझौते से ही होने की बात कही।

पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद दोनों पक्षों के परिजनों सहित पांच-पांच अन्य लोगों की मौजूदगी में लिखित में समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया। वहीं कानून व्यवस्था के लिए जाब्ता तैनात किया गया।


छह को कारण बताओ नोटिस
बंथली. 21 जून को होने वाले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे छह कार्मिकों को देवली एसडीओ रवि वर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी
किया है।

दूनी ब्लॉक योग दिवस प्रभारी डॉ. हरिप्रसाद भाटी ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे जोधराज मीणा शारीरिक शिक्षक रा. उ. मा. विद्यालय रामसागर, मोतीलाल मीणा कम्पाउंडर राजकीय आयुर्वेद औषधालय चंदवाड़, कजोड़मल मीणा शारीरिक शिक्षक रा. उ. मा. विद्यालय नगरफोर्ट, आरिफ हुसैन शारीरिक शिक्षक रा. उ. मा. विद्यालय गुराई, शिवपाल मीणा शारीरिक शिक्षक रा. उ. मा. विद्यालय सतवाड़ा (बालून्दा), छीतरलाल राव शारिरिक शिक्षक रा. उ. मा. विद्यालय घाड़ को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है।