31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहाते हुए का विडियो वायरल करने की धमकी दे विवाहिता से किया बलात्कार

Married woman raped: विवाहिता का नहाते हुए का विडियो वायरल करने की धमकी दे आरोपी सरपंच सहित एक परिचित के खिलाफ थाने में बलात्कार मामला दर्ज किया गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 31 Aug 2019, 9:07 AM IST

नहाते हुए का विडियो वायरल करने की धमकी दे विवाहिता से किया बलात्कार

नहाते हुए का विडियो वायरल करने की धमकी दे विवाहिता से किया बलात्कार

टोडारायसिंह. नहाते हुए का विडियो वायरल करने की धमकी देकर थड़ोली पंचायत सरपंच व परिचित केे खिलाफ एक विवाहिता ने बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी बंशीलाल पांडर ने बताया कि पीडि़ता विवाहिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह टोडारायसिंह में पति के साथ किराये के मकान में रहती है।

read more: ट्रोले की टक्कर से एसपी ऑफिस में कार्यरत बीमार भाई को लेने गए बाइक सवार की हुई मौत

उसने बताया कि तीन माह पूर्व उसके पति का परिचित खेडुल्या निवासी मोहनलाल बैरवा उसके किराये के मकान पर आया तथा नहाते हुए का चुपके से वीडियो बना लिया। इसके दो-तीन दिन बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ सम्बंध बनाए।

फिर तीन दिन बाद थडोली सरपंच बद्रीलाल रैगर को साथ लेकर आया तथा उसके साथ भी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए सम्बंध बनाने पर मजबूर किया। आप बीति पति को बताने पर गुरुवार को पुलिस थाने में पहुंच कर आरोपितों सरपंच व परिचित के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read more:राजस्थान में यहां शराब ठेकेदारों ने आबकारी अधिकारी को सौंपी ठेकों की चाबियां, ओर कर ड़ाली ये मांग...

दस्तयाब छात्र बाल कल्याण समिति ने पिता को सौंपा
दूनी. दूनी के कीर मोहल्ला स्थित ननिहाल में रह पढ़ाई कर रहे छात्र का बुधवार शाम अपहरण होने व बाद में देर रात नाटकीय ढंग से अपहृत छात्र के सदर थाना जयपुर से दस्तयाब होने पर दूनी पुलिस ने छात्र को बाल कल्याण समिति टोंक में पेश किया जहां छात्र की इच्छा पर उसे टोंक निवासी पिता के सुपुर्द कर दिया।

थानाप्रभारी नरेश कंवर ने बताया की अपहृत छात्र टोंक हाल दूनी निवासी रोहित (16) पुत्र बनवारीलाल मेहरा है। उन्होंने बताया की छात्र रोहित बुधवार शाम नाना सुखलाल मेहरा व परिजनों को दोस्त के घर जाने की बात कह घर से निकला, देर रात तक घर नही लौटने पर चिंतित परिजनों ने उसे कस्बे में दोस्तों के यहा तलाश की नहीं मिलने पर टोंक उसके माता-पिता गायब होने की जानकारी दी गई, इसके बाद परिजनों ने देर रात दूनी थाने में पहुंचकर अपहरण का मामला दर्ज कराया।


ऑटो चालक का फोन आया तो चला पता
अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद परिजन व पुलिस रोहित की तलाश में लगे हुए थे, इसी दौरान रात को जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड से ऑटो चालक ने परिजनों को रोहित के वहा उसके पास होने की खबर दी, इस पर परिजनों ने रोहित को नजदीक के पुलिस थाने में सुपुर्द करने की बात कह दी।

इसके बाद ऑटो चालक रोहित को सदर थाने में सौंप चला गया। सुचना पर रात को ही थाना एएसआई बालकिशन शर्मा, पुलिसकर्मी बाबूलाल जाट परिजनों को लेकर सदर थाना जयपुर पहुंचे ओर कानूनी कार्रवाई के बाद रोहित को दूनी ले आए, यहा आने पर रोहित के ननिहाल स्थित मकान पर लोगों की भीड़ लग गई।


पुलिस को बताया अपहरण का किया नाटक
सदर थाना जयपुर से दस्तयाब कर लाने के बाद थानाप्रभारी नरेश कंवर, एएसआई बालकिशन शर्मा को छात्र की बातें मनगढ़ंत लगी तो उसे घर से बुला परिजनों के सामने प्यार से सच्चाई जानने का प्रयास किया, मगर छात्र फिर वही अपहरण की बात दौहराने लगा।

इस पर पुलिस ने सख्त लहजे में पुछताछ की तो छात्र ने अपहरण की घटना को नाटक बताया साथ ही कहा की वह स्वयं घर से निकल दूनी बस स्टैण्ड आया ओर यहा से कार में बैठ सरोली गया इसके बाद वहा से टोंक जाने के लिए बस में बैठ गया मगर बस में नींद आने पर जयपुर चला गया। जयपुर जाने के बाद परिजनों के डाटने के भय से अपहरण का नाटक रचा।