10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: सीआईएसएफ के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत जवानों व अधिकारियों ने सामूहिक पौधारोपण कर सुरक्षा व संरक्षण का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण व जीवमात्र की रक्षा के लिए पौधारोपण जरुरी है। इन्हीं से प्रकृति का संतुलन बना रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 9:03 AM IST

Plantation

देवली। स्वर्ण जयंती वर्ष सीआईएसएफ आरटीसी में पौधारोपण करते अधिकारी।

देवली। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत शनिवार को आरक्षित बटालियन व आरटीसी केन्द्र में बल के जवानों व अधिकारियों ने सामूहिक पौधारोपण किया।

साथ ही पौधों की सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान बल की नवीं व छठी आरक्षित बटालियन कमाण्डेंट मनमोहन कुमार व सुरेश चन्द्र की अगुवाई में 101 जवानों व अधिकारियों ने पौधे लगाए।

उन्होंने बटालियन परिसर स्थित स्वर्ण जयंती उद्यान में आम, बेल, नीम, जामुन आदि किस्म के 101 पौधे रोंपे। उन्होंने कहा कि पेड़ प्राणी मात्र का जीवन का आधार है।

यह प्रकृति के संतुलन में सहायक होने के साथ ही मनुष्य के लिए बेहद उपयोगी है। देश के प्रत्येक नागरिक को जीवन में एक पौधा जरुर लगाना चाहिए।

यहां उपकमाण्डेंट एस. वी. शाही, एस. एस. दलाल, सहायक कमाण्डेंट अरुण कुमार, महावीर सिंह, श्रीधरण, मोहम्मद जमील आदि उपस्थित थे। इस दौरान महिलाओं व बच्चों ने भी पौधारोपण किया।

इधर, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के आरटीसी(प्रशिक्षण केन्द्र)में डॉ. भूपेन्द्र सिंह कमाण्डेंट की अगुवाई में अधिकारियों व जवानों ने 50 अमरुद व इतने ही आंवले के पौधे लगाएं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व जीवमात्र की रक्षा के लिए पौधारोपण जरुरी है। इन्हीं से प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। उन्होंने सभी को पौधारोपण करने तथा उनकी देखभाल करने की बात कही।

इस दौरान उपकमाण्डेंट नवीन कुमार, सहायक कमाण्डेंट ए. एस. सरन, अनिल कुमार सिंह, हनुमान सिंह, पी. के. शर्मा, निरीक्षक अशोक कुमार आदि थे। इस दौरान अधिकारियों ने स्वर्ण जयंती उद्यान का भी उद्घाटन किया।.

स्वच्छता का दिलाया संकल्प
निवाई. अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं शोध संस्थान विश्वविद्यालय की ओर से माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर झिलाय में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।


मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि स्वच्छता रैली को प्रधानाचार्य राजेन्द्र टेलर ने बालको को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए रवाना किया। प्रधानाचार्य टेलर ने कहा कि आगामी चरण में सार्वजनिक स्थलों का सफाई अभियान चलाया जाएगा।

प्राथमिक प्रभारी विजय सिंह राजावत ने कहा कि स्वच्छता को अपनाकर सच्चे भारतीय नागरिक होने एवं देश सेवा का संकल्प लेें। रूरल मैनेजमेन्ट के शोधार्थी कार्तिक गौतम ने स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी।

इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में मीनल साहू ने प्रथम, सलोनी विजय द्वितीय एवं धनवीर प्रजापति ने तृतीय, निबन्ध प्रतियोगिता में हर्षिता विजय प्रथम, नौरती चौधरी द्वितीय तथा सीमा यादव व मोनिका गुर्जर ने तृतीय स्थान, वंशिका गौतम, सुमन गुर्जर व दृष्टि गौतम का सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।