
कलक्टर ने त्योहारों को साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया
मालपुरा. पंचायत समिति के सभागार में शुक्रवार को शांति समिति, सामुदायिक समन्वय समिति व एकता मंच की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दशहरे सहित अन्य पर्वों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर किशोर कुमार शर्मा ने कहा कि सभी पर्वों एवं त्यौंहारो को मिलजुल कर साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाकर एकता का संदेश देना चाहिए।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष आशा महावीर नामा ने बताया कि नगरपालिका की ओर से 5 व 6 अक्टूबर को राउमावि के उत्सव प्रागंण में डाडिंया माधव संग रास का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष रविकुमार जैन एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की ओर से 7 अक्टूबर को रात्रि में सुभाष सर्किल पर विराट कवि सम्मेलन व 8 अक्टूबर दोपहर बाद 3 बजे कृषि उपज मण्डी समिति प्रागंण से मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा का जुलुस निकाला जाएगा।
इस पर बैठक में मौजूद एएसपी गोरधनलाल, एसडीओ अजय कुमार आर्य, सीओ जयसिंह नाथावत के अलावा महावीर नामा, इकबाल, अब्दुल हमीद, मोहम्मद हाफिज, रईस नकवी, इश्हाक नकवी, राजेन्द्र राज पुरोहित, डॅा. अंकित जैन, गोपीलाल बैरवा, बशीर, मणिशंकर शर्मा सहित अन्य कई लोगों ने विचार प्रकट कर शहर के सभी लोगों से त्योहारों को साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया।
सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम पर कार्यशाला
टोडारायसिंह. सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर यहां पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी डॉ. सूरजसिंह नेगी की मौजूदगी में व्यापारी व निजी शिक्षण संस्थानों की अलग-अलग कार्यशाला आयोजित हुई। उपखण्ड अधिकारी ने कार्यशाला में व्यापारी व चाय की थड़ी मालिक व निजी शिक्षण संस्था सचिवों को सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए चलाए गए प्लास्टिक ना बाबा ना अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।
साथ ही व्यापारियों को आगामी सात दिवस में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णत: रोक लगाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने तथा अभियान में सहयोग के लिए व्यापारी व अन्य संभागियों ने संकल्प पत्र भी भरा। इस दौरान तहसीलदार मनमोहन गुप्ता, पालिका ईओ भरत लाल मीणा समेत शहर के विभिन्न व्यवसाय से जुड़े व्यापारी व थड़ी मालिक तथा नीजि शिक्षण संस्था सचिव शामिल थे।
Updated on:
5 Oct 2019, 6:39 PM IST
Published on:
5 Oct 2019, 6:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.