5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर युगलों का हुआ सम्मान

ब्रह्माकुमारी चन्द्रकला ने कहा कि जीवन वह है जो ओरों को प्रेरणा मिले। एक-एक कर्म उच्च कोटि का रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 30 Dec 2017, 2:33 PM IST

स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह

टोंक. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

टोंक. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित समारोह में ब्रह्माकुमारी चन्द्रकला ने कहा कि जीवन वह है जो ओरों को प्रेरणा मिले। एक-एक कर्म उच्च कोटि का रहे।

ऐसा कोई बोल नहीं बोलने को कहा जिस पर लोग अंगुली उठाए। उन्होंने कहा कि हम राजयोगी है, ऐसे में उच्च कोटि के कर्म ही करना चाहिए। इसकी महिमा का गायन है कि राजयोगी निन्दा स्तुति मान व अपमान में एक समान बना रहता है।

लक्ष्मी ने कहा कि स्वयं भगवान हमारे साथ हंै, ऐसे में जीवन को कमल पुष्प समान पवित्र बनाना चाहिए। कैलाश, प्रहलाद, अमृत, बीना ने भीतर छिपे हुए देवत्व को जागृत करने पर बल दिया। खेमचंद आहुजा ने संस्थान की जानकारी देते हुए इसकी ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि देखते ही देखते यह सेवा केन्द्र निरन्तर बढ़ोतरी करता गया। ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ज्ञान में आने के बाद उनकी वाणी व कलम में स्पष्टवादिता व सच्चाई का निखार बढ़ा है। उन्होंने कभी किसी को ऐसे वाक्य नहीं कहें जिससे लोग उन पर अंगुली उठाए।

इस मौके पर देवन तुलसीराम, सूरज, सीताराम, अमृत, बजरंग, मुन्ना, जगदीश, कालू, सोभाग, कैलाश, मुरली, रामलाल, नारायण, सुखपाल, मांगीलाल, राधेश्याम, राजाराम, रामलक्ष्मण व राजाराम आदि युगलों का सम्मान किया गया।

संस्था की ओर से गत दिनों हुई प्रतियोगिताओं में विजेताओं को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन पूनम ने किया। इस मौके पर ऋतु, सुनिता, बीना, निर्मल, रेखा, पांचू, प्रकाश, राधाकिशन यादव, गजानंद सैनी , सूरज सैन, गोपाल सोनी, शिमला,आदि मौजूद थे।


टोंक. अखिल भारतीय बैरवा महासभा की ओर से बालीनाथ जयंती तथा बैरवा दिवस शनिवार सुबह ११ बजे कृषि मंडी के सामने बैरवा धर्मशाला में मनाया जाएगा। जिला महामंत्री हनुमानप्रसाद बैरवा ने बताया कि समारोह में समाज के सभी लोग शामिल होंगे।