5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: शहर के मुख्य मार्गों के नामकरण किए जाने पर मनमर्जी का आरोप लगा युवकों ने प्रदर्शन कर आन्दोलन की दी चेतावनी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 30 Dec 2017, 10:09 AM IST

ज्ञापन सौंपा

टोंक कलक्ट्रेट में राज्य सरकार के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

टोंक. नगर परिषद की ओर से बदले जा रहे शहर के मुख्य स्थानों के नामों को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

इसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश समन्वयक मोहसिन रशीद खान ने बताया कि नगर परिषद राज्य सरकार के आदेश के बाद शहर के मुख्य मार्गों के नाम बदल रही है। इसमें नवाब, सभी धर्मों के प्रमुख नामी लोगों व महापुरुषों के नाम नहीं रखे जा रहे हैं, बल्कि उन लोगों के नाम रखे जा रहे हैं, जिन्हें लोग जानते नहीं है।

साथ ही कई ऐसे नामकरण भी किए जा रहे हैं, जो विवादित हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। उन्होंने मांग की है कि महापुरुषों तथा शहर के वरिष्ठ लोगों के नाम पर मार्गों के नाम रखे जाए। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन देने वालों में कांग्र्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान, शाहजेब खान, शहीर, अमजदउल्लाह, अब्दुल नकी, आतिफ नकवी, नदीम, अशरफ, आफताब, गणेश साहू, अक्षय शर्मा , शाहजेब आदि मौजूद थे।

वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए

देवली. परिवहन विभाग व टोल कम्पनी आईआरएन ने शुक्रवार को जयपुर रोड पर कई स्थानों पर दर्जनों वाहनों के रिफ्लेक्टर टेप लगाई। जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने बताया कि मेहन्दवास टोल प्लाजा के पास परिवहन विभाग के निरीक्षक गंगाराम रैगर, कम्पनी मैनेजर अनिल पंवार, संजय कुमार, योगेश श्रीमाल आदि ने करीब 40 वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाई।

निरीक्षक गंगाराम ने बताया कि उक्त रिफ्लेक्टर टेप लगाने के पीछे रात्रि के दौरान वाहनों की सदृश्यता बढ़ाना है। यह टेप दूर से दिखाई देने पर पीछे वाला वाहन चालक सतर्क हो जाता है तथा इसे दुर्घटनाओं में कमी आती है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि उक्त अभियान आगामी दिनों में जिलेभर में चलाया जाएगा।