
अवैध रूप से हो रहा बजरी खनन।
बाल-बाल बचे अधिकारी-कर्मचारी
कार हुई क्षतिग्रस्त
बजरी से भरे१६ ट्रक व डम्पर पकड़े, ६ गिरफ्तार
टोंक. निवाई. जिले में प्रशासन की नाकामी के चलते अवैध रूप से बजरी खनन करने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वे खनिज विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। खनिज विभाग टोंक की टीम पर ये हमला शुक्रवार रात गुंसी के समीप किया गया। घटना में कार पलटते से बच गई, हालांकि कार सवार पांच कर्मचारियों को चोट नहीं आई, लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त कार को गुंसी चौकी में खड़ी की गई है। बाद मेें पुलिस के साथ कार्रवाई कर खनिज विभाग ने १६ ट्रक व डंपर जब्त कर ६ जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
विभाग के सहायक अभियंता अमीचंद ने बताया कि कार्रवाई में पुलिस लाइन टोंक, निवाई, तथा दत्तवास थाने का जाप्ता तथा निवाई पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार के साथ थे।
उनकी टीम जैसे ही निवाई से निकली तीन कारों में रैकी करने वाले आगे-पीछे हो गए। उन्होंने कुछ दूरी पर ही कार के टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। आस-पास कार देख उन्होंने विभाग की कार साइड में लगा पुलिस को सूचना दी। जाप्ता आने पर वापस कार्रवाई शुरू की गई इसके बाद १६ ट्रक व डंपर जब्त किए गए।
हर पल की रखते हैं खबर
टोंक जिले से गुजर रही १०५ किलोमीटर में कई स्थानों पर बजरी का खनन किया जाता है। पहले ये लीज पर दी गई थी, लेकिन १६ नवम्बर २०१७ को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खनन पर रोक लगा दी गई। इसके बाद अवैध खननकर्ताओं रात को खनन शुरू कर दिया।
बड़े स्तर पर खनन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर नजर रखते हैं। आलम ये है कि रैकी करने वाले ऑफिस से लेकर नदी तक फैले हुए हैं। अमीचंद ने बताया कि कई बार तो ऐसा होता है कि रास्तों पर किसानों की तरह लोग बैठे रहते हैं और रास्ते के बारे में पूछने पर उन्हें पहचान जाते हैं। वे ही खननकर्ताओं सूचना देते हैं। इससे वे फरार हो जाते हैं।
वाहन भी बदल कर देख लिए
अमीचंद ने बताया कि सरकारी वाहन की पहचान होती है, लेकिन हमने वाहन भी बदल कर देख लिए। गत दिनों जयपुर से आईटीम के साथ निजी वाहनों से कार्रवाई करने निकले, लेकिन जैसे ही रास्तों पर गए तो खननकर्ताओं तक सूचना पहुंच गई। वहीं खननकर्ताओं के रैकी करने वाले हाइवे स्थित होटलों पर भी बैठे रहते हैं। इनके रूट की जानकारियां देते रहते हैं।
ये हुए गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने खनिज विभाग के अभिंयताओं एवं उनके वाहन की रैकी करने के मामले में गणेश जाट निवासी गोपालपुरा थाना फागी, मनराज गुर्जर निवासी हथौना, हनुमान जाट निवासी नयागंाव, कालूराम मीणा निवासी छोटी बरथल, हरिनारायण जाट निवासी भैरूपुरा एवं भगवान जाट निवासी खणदेवत को शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार करके उनसे दो कारें जब्त की है।
Published on:
4 Feb 2018, 1:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.