31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर टिप्पणी करने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

Comment on facebook: समुदाय विशेष के लोगों ने पिछले दिनों एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने धरना दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 2 Nov 2019, 9:40 AM IST

फेसबुक पर टिप्पणी करने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए  दिया धरना

फेसबुक पर टिप्पणी करने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

उनियारा. समुदाय विशेष के लोगों ने पिछले दिनों एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति गिरफ्तार नहीं करने पर शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के समुदाय विशेष के लोग एकत्रित हुए औरा धरना शुरू कर दिया।

read more: डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधायक कोष से विकास कार्यों के लिए 52 लाख रुपए किए स्वीकृत

read more:Municipal elections 2019: नामांकन का पहला दिन रहा खली, किसी भी प्रत्याशी ने नही जताई दावेदारी

धरने के दौरान वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए प्रशासन को आडे हाथ लिया। उन्होंने पुलिस व प्रशासन पर भी आरोपी युवक को बचाने का आरोप लगाया। बाद में मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज, पुलिस अधीक्षक टोंक के नाम उपखण्ड अधिकारी को आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है। सौंपे ज्ञापन में कहा है कि आरोपी युवक के खिलाफ 20 अक्टूबर को जामा मस्जिद उनियारा के सदर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। धरने में अनेक लोग शामिल हुए।

read more:थोड़े से लालच के लिए नौकरी लगा दी दाव पर, कनिष्ठ अभियंता व इलेक्ट्रीशियन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

read more:गलवा बांध जल वितरण समिति की बैठक में लिया फैसला, रबी फसलों की सिचाई के लिए 9 नवम्बर से दौड़ेगा नहरों में पानी

मारपीट का मामला दर्ज
टोडारायसिंह. पुलिस थाना पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार निमेंडा निवासी रामलाल पुत्र रामलाल बैरवा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह उसकी पत्नी की खातेदारी खेत में भतीजे प्रधान व सास के साथ ज्वार की फसल काटने जा रहे थे। इसी बीच भांवता निवासी किशनलाल, महावीर धाकड़ ने उन्हें रोककर रास्ते में मारपीट की तथा जाति शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।