लोगों को पुलिस, अस्पताल, बैंकों सहित अन्य कार्यालयों से सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपक शर्मा, हेमू गौतम, राजाराम चौपड़ा, संसारचन्द्र पारीक, राकेश जैन, कुलदीप शर्मा, कपील गोलेच्छा, लोकेश सैन, कमलेश सहित अन्य ने भारतीय दूर संचार विभाग के अधिकारियों से संचार सेवा दुरूस्त करवाकर शीघ्र शुरू करवाए जाने की मांग की है।