उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। जिला प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि रैली के लिए सबको जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बैठक को सह प्रभारी मंजू शर्मा, बालेन्दु सिंह व जिलाध्यक्ष चौधरी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में पूर्व विधायक कमल बैरवा, जिला उपाध्यक्ष किशनलाल फगोडिया, सऊद सईदी, दिनेश चौरासिया, सलीमुद्दीन खान, देवकरण गुर्जर, जर्रार खान, खालिक खान, इम्तियाज, सतवीर गुर्जर, रतनलाल आदि ने विचार व्यक्त किए।