10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरद पूर्णिमा महोत्सव पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

चारभुजा नाथ विकास सेवा समिति की ओर से तेजाजी व चारभुजा नाथ के खीर भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Mohan Lal Kumawat

•

Updated: 26 Oct 2018, 10:42 AM IST

Enjoyment of kheer

टोडारायसिंह के भासू स्थित श्रीचारभुजानाथ मंदिर में भगवान की सजाई गई झांकी।


पलाई (उनियारा). कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों मे भगवान की झांकियां सजाई गई। भूतेश्वर महादेव मन्दिर में देर रात तक गायक कलाकारों ने सत्संग का आयोजन किया गया।

इसमें गायक कलाकर हरिनारायण वर्मा ने गणेश वन्दना के साथ भजन व सत्संग कार्यक्रम की शुरुआत की। आधी रात चंद्र किरणों से तृप्त खीर का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं तेजाजी मन्दिर परिसर में तेजाजी विकास सेवा समिति व चारभुजानाथ मंदिर में चारभुजा नाथ विकास सेवा समिति की ओर से तेजाजी व चारभुजा नाथ के खीर भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया।


टोडारायसिंह. कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र स्थित मंदिरों में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया। कार्यक्रम के तहत कस्बे के गोपीनाथजी, चारभुजानाथ, लक्ष्मीनारायणजी, कल्याणजी, रामजी का मंदिर, राघवरायजी, नृसिंह मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भगवान की झांकी सजाई तथा भजनामृत कार्यक्रम हुए।

अद्र्धरात्रि को भगवान के अमृतयुक्त खीर चढ़ाकर प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार भासू, मोर, दतोब, बावड़ी, पंवालिया, हमीरपुर, बासेड़ा, खरेड़ा, गणेती समेत अन्य मंदिरों में देर रात तक खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।


निवाई. उपखण्ड के हरभांवता गांव स्थित अद्वैत आश्रम पर संत बालकानन्दगिरी के सान्निध्य में हीरानन्दगिरी की समाधि स्थल पर शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामबिलास लांगड़ी ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर भजन संध्या का आयोजन हुआ।

शरद पूर्णिमा महोत्सव पर अद्वैत आश्रम पर संत हीरानन्दगिरी व सेवानन्दगिरी की झांकी सजाई गई। भजन संध्या में गायक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी गई।


पीपलू. शरद पूर्णिमा पर चारभुजानाथ, शिवालय मन्दिर, भैंरू जी, अस्तल धाम आदि मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मन्दिर में मत्था टेक मन्नत मांगी। मंगला आरती कर खीर का प्रसाद ग्रहण किया।


भगवान को अमृत का लगाया भोग
लाम्बाहरिसिंह. शरद पूर्णिमा को लेकर कस्बे समेत आस-पास के गांवों स्थित मंदिरों में बुधवार देर शाम फूल बंगला झांकिया सजा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कस्बे में आनन्द हरिओम आश्रम संचालक संत बाबा अवध बिहारी दास ने बताया कि मंत्रोच्चार के साथ बालाजी की झांकी सजाकर 31 आसनों पर संगीतमय सुन्दकाण्ड पठन किया गया।

गायक कलाकार पवन पालीवाल, बंटी सोनी समेत अन्य कलाकारों ने रामधुन की। मध्य रात्रि को महाआरती कर 51 किलो दूध से बने खीर प्रसाद का भोग लगा पंगत प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान जिला परिषद सदस्य रूपचन्द आकोदिया, माहेश्वरी समाज तहसील अध्यक्ष राजेश बल्दवा, महेन्द्र अग्रवाल, रामस्वरुप नामा, घासीलाल चौधरी समेत कई गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु मौजूद थे।

भोपालाव स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में हरिओम मण्डल की ओर से मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर फूल बंगला झांकी सजाई गई। सदस्य भादू प्रजापत ने बताया कि महाआरती कर 11 किलो दूध से बनी खीर प्रसाद का भोग लगा वितरण किया गया।


सिरस. क्षेत्र में बुधवार की रात शरद पूर्णिमा के मौके मंदिरों में खीर का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया। चन्दमा की चान्दनी में खीर बना कर ठाकुरजी के भोग लगाया। मंदिरों भगवान की प्रतिमाओं को धवल पोशाकें पहनाई। वजीराबाद में सीताराम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ।