30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय बनाते समय सिलेण्डर भभकने से लगी आग, घरेलु सामान व विद्युत उपकरण जलकर हुए राख

Gas cylinder caught fire: चाय बनाने के दौरान गैस सिलेण्डर में आग लगने से घर व मोहल्ले में हडक़म्प मच गया। आग से घरेलू सामान व विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 1 Sep 2019, 9:58 AM IST

चाय बनाते समय सिलेण्डर भभकने से लगी आग, घरेलु सामान व विद्युत उपकरण जलकर हुए राख

चाय बनाते समय सिलेण्डर भभकने से लगी आग, घरेलु सामान व विद्युत उपकरण जलकर हुए राख

टोडारायसिंह.भासू में शनिवार सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलेण्डर में आग लगने से घर व मोहल्ले में हडक़म्प मच गया। सिलेण्डर में लगी आग से घरेलू सामान व विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सर्तकता से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। भासू निवासी किशनलाल ढाका के घर में उसकी पत्नी सुबह चाय बना रही थी।

इसी बीच अचानक गैस सिलेण्डर के रेग्यूलेटर में आग लग गई। घटना के दौरान किशन लाल के घर पर नहीं थो उसकी पत्नी सिलेण्डर को कमरे से बाहर निकालने में नाकाम रही। उसके चिल्लाने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके पहले आग पूरे कमरे में फैल गई।

read more: जयपुर निवासी एडवोकेट का 36 घंटे बाद बीसलपुर बांध के जलभराव में तैरता मिला शव

इसी बीच मोहल्ले के कुछ युवकों ने हिम्मत व सर्तकता बरतते हुए सिलेण्डर को कमरे से बाहर निकाला और मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग में कमरे के भीतर रखे कपड़े, बिस्तर, विद्युत उपकरण समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। किशन लाल ने बताया कि रोजाना उसके बच्चे भी उसी कमरे में सोते थे, जिस कमरे में आग लगी, लेकिन बच्चं बीती रात दूसरे कमरे में सो रहे थ,जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।


जिला कलक्टर से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग
अलीगढ़. कस्बे में भजन तलाई के पास मकान बनाकर रह रही निराश्रित महिला का आशियाना तेज हवाओं व बरसात के चलते ढह गया। घटना में दो बकरियों की मौत हो गई तथा घरेलू सामान नष्ट हो गया।

read more:नाटकीय ढंग से अपहृत हुए छात्र को जयपुर से किया दस्तयाब

निराश्रित महिला प्रेमदेवी पत्नी स्व.घनश्याम कीर का गुरुवार देर रात बारिश के चलते मकान पूरी ढह गया। मकान में लगे टीनशेड व बनी दीवार के गिरने से उसके नीचे बंधी दो बकरियों की नीचे दबने से मौत हो गई। लोगों ने जिला कलक्टर से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई।

साढ़े तीन लाख का किया जुर्माना
देवली. जयपुर विद्युत वितरण निगम के स्थानीय अभियंताओं ने क्षेत्र के गांवों में कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के डेढ़ दर्जन मामले पकड़े है। निगम के कनिष्ठ अभियंता चन्द्रशेखर ने बताया कि उक्त कार्रवाई अधिशाषी अभियंता महेश कुमार की अगुवाई मेंं थांवला, मालेड़ा व रामथला गांवों व उससे जुड़े क्षेत्रों में की गई।

read more:मौसम का यू टर्न, सुबह तेज गर्मी बाद दोपहर में फुहारों से छाई ठंडक

जहां मीटर से छेड़छाड़ कर, मुख्य लाइन से कट लगाकर व सर्विस लाइन से बिजली चोरी कर रहे 18 मामले पकड़े। अभियंताओं ने 3 लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना किया है। इन उपभोक्ताओं को तय समय तक जुर्माना राशि जमा कराने के लिए नोटिस दिया है।

उल्लंघन पर विद्युत थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा। कार्रवाई दल में एइएन डी.के. जैन, जेइएन धर्मराज, ललित, नितिन गुलाटी व तकनीकी सहायक राजेश वर्मा, सत्यनारायण, हरिओम वर्मा, दिनेश पांचाल, प्रधान, उम्मेद शामिल थे।