8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने CM गहलोत की बयानबाजी का दिया जवाब

प्रदेश कांग्रेस में चल रही सियासी बयानबाजी के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सभी को पार्टी में अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 24 Jan 2023, 12:42 PM IST

sachin_pilot.jpg

टोंक। प्रदेश कांग्रेस में चल रही सियासी बयानबाजी के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सभी को पार्टी में अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से की गई बयानबाजी का इशारों में ही जवाब दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अनुशासन पर जारी बयान के सवाल पर कहा कि पार्टी में अनुशासन सबके लिए जरूरी है। चाहे कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो। पायलट ने ये बातें सोमवार को सिविल लाइन स्थित निजी हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही।

यह भी पढ़ें : अरविंद जाजड़ा ने निर्मल चौधरी को क्यों मारा थप्पड़? सामने आई ये वजह

विपक्ष की भूमिका में नहीं दिखी भाजपा:
पायलट ने कहा कि चार साल में भाजपा विपक्ष की भूमिका सही प्रकार से निभा नहीं पाई। प्रदेश में 25 सांसद भाजपा हैं, लेकिन प्रदेश को कुछ नहीं मिला। भाजपा नेताओं के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहे जनता की आवाज सुननी चाहिए। हम वही सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेश में 26 जनवरी से ऐतिहासिक हाथ से हाथ जोडो अभियान शुरू हो रहा है। यह 26 मार्च तक चलेगा।