11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों के सामने ही झगड़ पड़े दो गुरूजी- घटना से गुस्साए बच्चों ने कर ड़ाला ये काम, बुलानी पड़ी पुलिस

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rajesh

•

Updated: 5 Aug 2018, 5:39 AM IST

school

टोंक

लाम्बाहरिसिंह क्षेत्र के झाड़ली गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रार्थना सभा में प्रेरक प्रसंग सुना रहे अध्यापक से अन्य अध्यापक की बहस हो गई। इस दौरान दोनों झगड़ पड़े। इस बीच शिक्षण व्यवस्था ठप होने से नाराज विद्यार्थियों ने विद्यालय के ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पहुंचे थाना प्रभारी रतन लाल व सरपंच रेखा सैन ने विद्यार्थियों को समझाकर ताला खुलवाया। मालपुरा तहसीलदार मोखम सिंह ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को समझाकर मामला शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान तहसीलदार ने अभिभावकों, अध्यापकों से अलग-अलग वार्ता की। इस बीच डीआर रहे छोगा लाल गुर्जर ने भी मौके पर पहुंच वार्ता की।

तहसीलदार ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच करने की बात कही। इस दौरान विद्यार्थी कक्षाओं में नहीं जाने से शिक्षण व्यवस्था बाधित रही। वहीं अभिभावकों ने करीब पौने दो बजे घंटी बजा विद्यार्थियों की छूट्टी कर दी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुजिता ने बताया कि प्रार्थना सभा में अध्यापक पवन पालीवाल रोजर्मरा की तरह प्रेरक प्रसंग सुना रहे थे। अध्यापक हिंग्लाज सिंह ने टोका-टाकी कर बहस करना शुरू कर दिया। मना करने पर भी नहीं माने। प्रार्थना के बाद दोनों कक्ष में बहस शुरू कर दी।

भेदभाव का भी आरोेप
इधर, विद्यार्थी खुशीराम, शिवराज, सरिता समेत अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि कार्यरत अध्यापिकाएं व अध्यापक आए दिन भेदभाव करते हैं। एक विद्यार्थी ने रजिस्टर नहीं होने से अध्यापिका द्वारा कक्षा में प्रताडित करने का आरोप लगा फफक पड़ा। इससे तहसीलदार ने ढांढ़स बंधवाया। अन्य विद्यार्थियों ने भेदभाव करने का आरोप लगाया। इससे तहसीलदार ने अध्यापिका को फिर से ऐसा नहीं करने की बात कही। वहीं सरपंच ने विद्यार्थियों के पास पाठ्य पुस्तक व कॉपी नहीं होने पर शाला समिति को बताने की बात कही। इस दौरान पूर्व उपप्रधान कपूर चन्द जैन, उपसरपंच प्रहलाद गुर्जर, कालू जाट, किशन लाल, जगदीश सोनी, जगदीश सांगवा आदि मौजूद थे।

कक्षा में नहीं पहुंचे अध्यापक व छात्र
अभिभावकों व विद्यार्थियों ने बताया कि गत दिनों कक्षा आठ में प्रथम कांलाश के बाद अध्यापक कक्षा में नहीं पहुंचे। इससे विद्यार्थी मस्ती करने लगे। इस दौरान छात्र कृष्ण गोपाल शर्मा के फिसलने से हाथ में फै्रक्चर हो गया। इसे अध्यापक पवन ने प्राथमिक उपचार कर दुरभाष पर अभिभावक को सूचना देकर मालपुरा पहुंचाया। जहां से घायल छात्र को जयपुर रैफर किया।